
बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 की तारीखों में बदलाव किया है. पहले ये परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होने वाली थी लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। अब एक फरवरी से परीक्षा का नया कार्यक्रम घोषित किया गया है। इंटर की परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में होगा। प्रथम पाली 9.30 से 12.45 तक और दूसरी पाली 1.45 से 5.00 बजे तक होगी।
