
नालंदा जिला में शिक्षा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली होने जा रही है। इसके लिए परीक्षा की तारीख और सेंटर का एलान कर दिया गया है।
कब और कहां होगी परीक्षा
नालंदा के स्थापना डीपीओ अरिजय कुमार के मुताबिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर बहाली की परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। इसके लिए एकमात्र सेंटर नेशनल हाईस्कूल शेखाना बनाया गया है। परीक्षा के लिए केन्द्राधीक्षक प्रोग्राम पदाधिकारी हेमचन्द्र को बनाया गया है जबकि नोडल पदाधिकारी सह पर्यवेक्षण की सारी जवाबदेही स्थापना डीपीओ अरिजय कुमार को दी गई है।
अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी
जिला शिक्षा विभाग के मुताबिक जिन परीक्षार्थियों को कंप्यूटर का अनुभव है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। आपको बता दें कि इसके लिए आवश्यक योग्यता इंटर रखा गया है। साथ ही कंप्यूटर की जानकारी को अनिवार्य किया गया है।
चार पोस्ट के लिए 157 आवेदन
नालंदा जिला शिक्षा विभाग में चार पदों के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर की बहाली होने जा रही है। इन चार पदों की बहाली के लिए कुल 125 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से तकनीकी गड़बड़ी के कारण 68 लोगों का आवेदन रद्द कर दिया गया है। अब शेष 57 लोग बचे हैं जो परीक्षा में शामिल होंगे।