
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO)ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम (YUVIKA)के लिए चयनित विद्यार्थियों की अपनी अस्थायी लिस्ट जारी कर दी है । जिसमें बिहार से 10 छात्रों का चयन किया गया है। इन 10 छात्रों में सैनिक स्कूल नालंदा के आदर्श कुमार का भी चयन हुआ है।
किसका किसका चयन
1. आदर्श कुमार, सैनिक स्कूल, राजगीर नालंदा
2.आर्यन कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय, कौआकोल नवादा
3. रवि कुमार, हंसराज पब्लिक स्कूल, बोधगया
4. सिद्धांत सिंह, डीपीएस, दानापुर, पटना
5.समृद्धि महेश कुमार, फाउंडेश अकेडमी, IIT पटना
6.श्रीगेरी कुमारी, जवाहर नवोदय विद्यालय, बक्सर
7.विकास कुमार,जवाहर नवोदय विद्यालय, बक्सर
8.दीपक कुमार, एसकेएम पब्लिक स्कूल, शंभुगैंग बांका
9.सूर्यंश कुमार शंकर, जवाहर नवोदय विद्यालय, वैशाली
10. सारा सलेह, मिली गर्ल स्कूल तालिमाबाद, किशनगंज
आपको बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा युवा विज्ञानी कार्यक्रम के लिए चयनित विद्यार्थियों की अस्थायी सूची जारी कर दी गयी है। अस्थायी परिणाम में पूरे देश से 368 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। जिसमें से 10 विद्यार्थी बिहार के हैं। उक्त चयनित अभ्यर्थियों में से राष्ट्रीय स्तर पर 113 विद्यार्थियों का अंतिम रूप से चयन किया जायेगा। चयनित छात्रों को इसरो की विभन्न प्रयोगशालाओं में अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को समझने का मौका दिया जायेगा। अस्थायी रूप से चयनित समस्त विद्यार्थियों को आगामी 26 मार्च तक इसरो के वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करना होगा। अंतिम परिणाम की घोषणा 31 मार्च तक की जायेगी। कार्यक्रम के तहत अंतरिक्ष तकनीकी, अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष अनुप्रयोग के बारे में मौलिक जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा।