बुरी ख़बर- लोक गायिका शारदा सिन्हा नहीं रहीं.. दें श्रद्धांजलि

0

बेहद बुरी खबर आपको देने जा रहा हूं.. खबर लिखते वक्त हाथ हिल रहा है.. दिल कचोट रहा है क्योंकि बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा अब हम सब के बीच नहीं रही हैं। आज दिल्ली AIIMS में उनका निधन हो गया। कल शाम से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। वो आईसीयू में थी। 3 नवंबर को हालत में थोड़ा सुधार होने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया। लेकिन 4 नंवबर की शाम को उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था, जिसके बाद से वो वेंटिलेटर पर थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा से आज फोन पर बात की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

https://publish.twitter.com/?url=https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1853840886591033739

वही, आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे थे। यहां उन्होंने बिहार कोकिला के परिजनों एवं डॉक्टरों से मुलाकात की थी। इससे पहले कल शाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार कोकिला से मिलने दिल्ली एम्स पहुंचे थे।

छठ का पर्व हुआ फीका
लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत को लेकर लगातार अपडेट आ रहे थे. लेकिन सिंगर के निधन से छठ के महापर्व की रोनक फीकी पड़ गई. शारदा सिन्हा काफी समय से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था. शारदा सिन्हा ने छठ के कई गाने गाए. यहां तक कि छठ 2024 के मौके पर भी उन्होंने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया. सिंगर ने जाते-जाते सभी श्रोताओं को छठ का तोहफा दिया.

किडनी की थी समस्या
देश की महान सिंगर मौजूदा समय में वेंटिलेटर पर थीं और किडनी की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं. छठ के गीत गाकर पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शारदा सिन्हा पिछले कुछ समय से उनके स्वास्थ्य में ज्यादा गड़बड़ी आ गई थी. सभी उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे थे लेकिन सिंगर ने 72 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. कुछ समय पहले ही रिपोर्ट आई थी कि सिंगर की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है और उनका डायलिसिस शुरू हो गया है. वे लगातार दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में थीं. उनके चले जाने से संगीत जगत में शोक की लहर है.

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

नालंदा में 10 ठिकानों पर NIA की छापेमारी.. ज्वेलरी शॉप और गन हाउस पर कार्रवाई

नालंदा जिला में NIA की बड़ी कार्रवाई हुई है.. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और बिहार ATS ने …