
बिहारशरीफ में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़ा हो गया है ।शहर के भीड़भाड़ और पॉश माने जाने नालंदा कॉलेज मोड़ के पास से एक लड़की को अगवा कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है । लड़की का आरोप है कि पांच दरिंदों ने उसके साथ पिस्तौल की नोंक पर वारदात को अंजाम दिया. साथ ही पीड़ित छात्रा का आरोप है कि बदमाशों ने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया है ।
पिस्तौल भिड़ाकर किया अगवा
पीड़ित छात्रा का कहना है कि वो बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करती है. गुरुवार की शाम 7 बजे वो सब्जी लाने मार्केट निकली थी. जैसे ही वो नालंदा कॉलेज मोड़ के पास पहुंची. वैसे ही एक बाइक पर दो बदमाश आए. एक बदमाश ने पिस्तौल भिड़ाकर मुंह पर रुमाल ढक दिया और जबरन बाइक पर बिठा दिया.
खंदकपर में दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि बदमाशों ने बाइक पर बिठाने के बाद खंदकपर गैस गोदाम गली में स्थित एक घर में ले गया। जहां पहले से ही तीन बदमाश मौजूद थे. पांचों ने पहले छात्रा की पिटाई की फिर बारी-बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया
बदमाशों ने वीडियो भी बनाया
दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा का कहना है कि बदमाशों ने न सिर्फ वारदात को अंजाम दिया बल्कि वीडियो भी बनाया. साथ ही धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो जान से हाथ धो डालोगी.
वारदात के बाद दर्ज कराई केस
पीड़ित छात्रा ने वारदात के अगले दिन बिहारशरीफ के महिला थाना पहुंची और मामला दर्ज कराई. छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है । पीड़ित छात्रा मानपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली है और बिहारशरीफ में रहकर पढ़ाई करती है ।