राजगीर महोत्सव में फ्री वाईफाई की सुविधा.. और क्या क्या होगा जानिए

0

देशभर में मशहूर राजगीर महोत्सव का आयोजन 25 से 27 नवम्बर तक किया जाएगा। इसे लेकर नालंदा के डीएम योगेन्द्र सिंह ने अलग-अलग समितियों का गठन कर नोडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त कर दिये हैं। डीएम ने इन्हें सारी तैयारियां निर्धारित समय से पहले कर लेने को कहा है।

मोबाइल एप से संबंधित स्टॉल भी
आम लोगों के लिए फ्री वाईफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही मोबाइल एप से संबंधित स्टॉल भी लगाया जायेगा। आईटी विभाग को इसके लिए अभी से ही सारी तैयारी पूरी कर लेने को कहा गया है।

लेजर लाइट शो का भी आयोजन
महोत्सव के दौरान लेजर लाइट शो का भी आनंद लोग ले सकेंगे। वरीय पदाधिकारी डीडीसी और नोडल पदाधिकारी एडीएम नजारत अमरेन्द्र कुमार को व्यवस्था करने की जिम्मेवारी दी गयी है। साथ ही फिल्म समारोह का भी आयोजन होना है।

इस बार और क्या-क्या होगा
राजगीर महोत्सव में इस बार भी पहले की तरह ग्राम श्री मेला, कृषि मेला, व्यंजन मेला, सद्भावना मार्च, महिला महोत्सव, तांगा और पालकी सज्जा, कुश्ती, दंगल, कबड्डी, खो-खो, कराटे प्रतियोगिता, दिन का सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य आयोजन होंगे। जिसके लिए नोडल पदाधिकारी के अलावा समिति के सदस्य भी मनोनीत कर दिये गये हैं।

जल जीवन हरियाली का होगा स्टॉल
इस बार जल जीवन हरियाली का भी स्टॉल लगाया जायेगा। डीआरडीए निदेशक को इसकी जिम्मेवारी दी गयी है। इसके अलावा जिला कृषि पदाधिकारी को कृ़षि मेला में पुष्प और विदेशी सब्जियों की प्रदर्शनी लगाने का निर्देश दिया गया है। उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को लधु कुटीर का स्टॉल लगवाने की जिम्मेवारी दी गयी है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…