बिहारशरीफ में किन 18 बूथों को बनाया जाएगा सखी मतदान केंद्र.. खासियत जानिए

0

लोकसभा चुनाव में नालंदा जिले में सातों विधानसभा क्षेत्र के 45 मतदान केन्द्रों को सखी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इन बूथों पर आधी आबादी की ताकत दिखेगी। बिहारशरीफ़ शहर में 18 ऐसे बूथ बनाए गए हैं जहां पूरी मतदान प्रक्रिया की कमान महिलाएं ही संभालेंगी। पीठासीन पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट से लेकर मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। प्रशासन ने इन महिला मतदान केंद्रों को सखी बूथ का नाम दिया है।

इसे भी पढ़िए-नालंदा लोकसभा सीट का इतिहास जानिए.. कब हुआ गठन और कुर्मिस्तान बनने की कहानी

सखी बूथों की स्पेशल सजावट
सखी बूथों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया जाएगा। रंगीन गुब्बारे के साथ रंगीन कपड़ों की सजावट की जाएगी। यहां नन्हें-मुन्नों के खेलने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। यहां स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए कंपार्टमेंट के साथ ही वोट की प्रतीक्षा में बैठने के लिए शेड भी रहेगा। साथ ही महिलाओं की ड्यूटी रेंडेमाइजेशन से नहीं की जाएगी। सभी महिला कर्मियों को मैनुअली ड्यूटी दी जाएगी।

इसे भी पढ़िए-नालंदा लोकसभा सीट का जातीय समीकरण समझिए.. किस जाति के कितने वोट हैं

सखी मतदान केंद्रों पर रहेगी सभी मूलभूत सुविधाएं
जिले के सभी सखी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, बिजली आदि की व्यवस्था की जाएगी। मतदाताओं को बैठने, बच्चों को खेलने आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।

इसे भी पढ़िए-नालंदा लोकसभा सीट: कहां कितने वोटर, किस उम्र के कितने मतदाता

बिहारशरीफ़ में सखी मतदान केंद्र संख्या एवं नाम
182 जिला परिषद कार्यालय,पूर्वी भाग
183 जिला परिषद कार्यालय,पूर्वी भाग का उत्तरी भाग
184 जिला परिषद कार्यालय,पश्चिम भाग
185 जिला परिषद कार्यालय,पश्चिम भाग का दक्षिण भाग
213 प्रखण्ड कार्यालय,बिहारशरीफ़ पूर्वी भाग
214 प्रखण्ड कार्यालय,बिहारशरीफ़ पश्चिम भाग
298 नालंदा महिला कॉलेज,उत्तरी भाग
299 नालंदा महिला कॉलेज,प्राचार्य चेम्बर
300 नालंदा महिला कॉलेज,दक्षिण भाग
301 नालंदा महिला कॉलेज,रसायन शास्त्र कक्ष
302 नालंदा महिला कॉलेज,पूर्वी भाग
303 नालंदा महिला कॉलेज,भौतिक विज्ञान कक्ष
304 नालंदा महिला कॉलेज,पश्चिम भाग
305 नालंदा महिला कॉलेज,न्यू भाग
306 राजकीय कन्या मध्य विद्यालय,कमरुद्दीनगंज,उत्तरी भाग
307 राजकीय कन्या मध्य विद्यालय,कमरुद्दीनगंज,दक्षिण भाग
308 राजकीय कन्या मध्य विद्यालय,कमरुद्दीनगंज,पश्चिम भाग
309 राजकीय कन्या मध्य विद्यालय,कमरुद्दीनगंज,मध्य भाग

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…