JDU को डबल झटका, दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

0

जैसे जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे बिहार का सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। साथ ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला भी जारी है। नालंदा के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। साथ ही जेडीयू के पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता हासिल की है। दोनों ने दिल्ली में 24 अकबर रोड पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार प्रभारी बीरेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी डॉ अध्यक्ष अशोक कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इसे भी पढ़िए-नालंदा कांग्रेस में नई जान; दो पूर्व विधायक ने थामा हाथ

सतीश कुमार के बारे में जानिए
सतीश कुमार नालंदा जिला के रहने वाले हैं । वे नालंदा से तीन बार विधायक भी रहे हैं । सतीश कुमार जेडीयू में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद थे लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बोलते रहने की वजह से पार्टी से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। सतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.

इसे भी पढ़िए-नालंदा में एक और बड़ा नेता कांग्रेस में शामिल

विजेंद्र चौधरी कौन हैं
विजेंद्र चौधरी मुजफ्फरपुर से चार बार विधायक रहे हैं और साल 2014 में जेडीयू के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। विजेंद्र चौधरी आरजेडी में भी रह चुके हैं. अब वे कांग्रेस में शामिल हो गए । इस मौके पर विजेंद्र चौधरी ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार की विभाजनकारी नीतियों और देश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वसनीयता से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.

इसे भी पढ़िए-नालंदा जिला यूथ कांग्रेस किसे कौन पद मिला जानिए

दोनों नेताओं ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंन की सरकार बनेगी. बिहार में कांग्रेस पार्टी खुद को मजबूत करने के लिए लगातार लोगों को जोड़ रही है. कुछ दिनों पहले लवली आनंद की कांग्रेस में वापसी हुई थी. आपको बता दें कि इससे पहले नालंदा में पूर्व विधायक पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना के साथ साथ पूर्व विधायक रामचरित्र प्रसाद भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इसके अलावा नालंदा के पूर्व जिलापरिषद अध्यक्ष तनुजा कुमारी भी कांग्रेस में शामिल हुईं थीं।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…