कहां के CO को मिली जान से मारने की धमकी.. जानिए

0

रंगदारी और जान से मार देने की धमकी देने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बख्तियारपुर के सीओ को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकीबाज ने एक बार नहीं 8 बार फोन कर जान मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले ने बख्तियारपुर के सर्किल ऑफिसर यानी अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिंह को उनके सरकारी नंबर वाले मोबाइल पर फोन कर धमकी दी है। बदमाश ने कहा कि प्यार से काम कर दो, वरना परिणाम बुरे होंगे। इतना ही नहीं धमकी देने वाले ने कहा कि जहां भी रहोगे वहां से खोजकर मारेंगे। धमकीबाज ने कहा कि पटना में रहो या बख्तियारपुर में कोई फर्क नहीं पड़ता है। जहां भी रहोगे निकाल के ठोक देंगे। धमकी मिलने के बाद से बख्तियारपुर के सीओ और उनका परिवार डरा और सहमा है।

इसे भी पढ़िए-50 साल का दूल्हा, 15 की दुल्हनियां नालंदा में गिरफ्तार.. जानिए पूरा मामला

धमकीबाज ने 4 घंटे में 8 बार किया कॉल
बख्तियारपुर के सीओ अशोक कुमार सिंह को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक दो बार नहीं धमकीबाज ने 8 बार कॉल किया। उनके सरकारी मोबाइल पर 6203600454 नंबर से 8 बार कॉल किया गया। सीओ अशोक कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर रात करीब 12 बजे तक 8 बार कॉल किया गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
सीओ अशोक कुमार सिंह ने इस मामले में बख्तियारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले से काफी पूछने के बाद उसने बताया कि वो कुम्हरार से बोल रहा है। उधर, धमकी मिलने के बाद सीओ का परिवार दहशत में है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…