बाइक,कार या कोई भी गाड़ी खरीदने वाले हैं तो ये खबर जरूर पढ़िए

0

बिहारवासियों को महंगाई की एक और मार पड़ी है। बिहार में दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन तक खरीदना महंगा हो गया है। क्योंकि बिहार में वाहन निबंधन की नई दर लागू हो गई है।

दोपहिया वाहन पर कितना रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा.. जानिए

अब दो पहिया वाहन यानि मोटर साइकिल, स्कूटर या स्कूटी जिसकी एक्स-शो रुम प्राइस 1 लाख रुपए है । उसपर 8 फीसदी रजिस्ट्रेशन फ्री लगेगा। जबकि 1 लाख से लेकर 8 लाख रुपए तक दो पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन पर 9 फीसदी, 8 लाख से 15 लाख तक दोपहिया वाहन पर 10 फीसदी औऱ 15 लाख से ऊपर के दो पहिया वाहन के एक्स-शो रुम प्राइस पर 12 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा

कार और दूसरे चार पहिया वाहन पर कितना रजिस्ट्रेशन फी देना होगा

इसी प्रकार 1 लाख रुपए तक एक्स शो रुम प्राइस वाले चार पहिया वाहन पर 8 फीसदी का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। एक लाख से लेकर 8 लाख तक के एक्स शो रुम प्राइस वाले चार पहिया वाहन पर 9 फीसदी निबंधन शुल्क लगेगा। 8 लाख से लेकर 15 लाख तक के एक्स शो रुम प्राइस वाले चार पहिया वाहन पर 10 फीसदी और 15 लाख से ऊपर के एक्स शो रुम प्राइस वाले पर 12 फीसदी का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा।

तीन पहिया ( टेंपो) वाहनों पर लगने वाला रजिस्ट्रेशन शुल्क जानिए

चार व्यक्तियों तक बैठने की क्षमता ( ड्राइवर को छोड़कर) वाले तिपहिया वाहन पर निबंधन के समय से पहले निबंधन की तिथि से 10 वर्षों के लिए 6700 रुपए देने होंगे। दस वर्षों से अधिक पुराने तिपहिया वाहनों पर पांच वर्षों के लिए 6000 रुपए देने होंगे। वहीं, सात व्यक्तियों तक बैठने की क्षमता वाले तिपहिया वाहनों पर 15 सालों के लिए 15 हजार रुपए देने होंगे। 10 साले से अधिक पुराने तिपहिया वाहन पर अगले हर पांच साल के लिए 9 हजार रुपए देने होंगे।

मिनी बस या बसों का रजिट्रेशन शुल्क जानिए( ये प्रतिमाह के हिसाब से है)

सीट साधारण सेमी डीलक्स डीलक्स
 13-26 550 675785
  27-32 600 750860
 33 या अधिक 7008701025

वहीं, वोल्वो-मर्सिडीज या एसी बसों पर प्रति सीट 1300 रु. प्रतिमाह टैक्स देना होगा ।

व्यावसायिक वाहनों (मिनी ट्रक से लेकर ट्रक) पर इस तरह लगेगा टैक्स

वजनदर (रुपए)
1000 किलोग्राम8000 रुपए दस साल के लिए
1001-3000 किलोग्राम8000+प्रति टन 6500 रुपए 10 साल
3000-10000 किलोग्राम8000+6500+प्रति टन 750 रुपए
10000-24000 किलोग्राम8000+6500+प्रति टन 700 रुपए
24000 किलोग्राम से अधिक8000+6500+प्रति टन 600 रुपए
    Load More Related Articles
    Load More By Nalanda Live
    Load More In खास खबरें

    Leave a Reply

    Check Also

    योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

    कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…