आज भारत बंद है.. बिहारशरीफ में आरजेडी-कांग्रेस का मशाल जुलूस

0

कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आज भारत बंद है। कांग्रेस के भारत बंद का बिहार में आरजेडी, हम और एनसीपी समेत दूसरे दल भी समर्सथन दे रहे हैं । आरजेडी और कांग्रेस के भारत बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

शहर में निकाला गया मशाल जुलूस

भारत बंद की पूर्व संध्या पर विपक्षी दलों ने बिहारशरीफ में मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर सहयोग करने की अपील की। रविवार की शाम देवीसराय चौक से निकाले गये जुलूस में शामिल लोगों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार और राजद जिलाध्यक्ष हुमायूं अख्तर तारिक ने कहा कि भारत बंद का सभी विपक्षी दल समर्थन कर रहे हैं। पूरा देश मंहगाई से त्रस्त है। पेट्रोल-डीजल समेत अन्य सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। देश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा ने देश में जात-धर्म की लड़ाई शुरू करवा दी है। केन्द्र सरकार से परेशान जनता ने खुद ही बंद को सफल बनाने का बीड़ा उठा लिया है। जुलूस में राजद, कांग्रेस के अलावा, सीपीआई व अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ता शामिल थे।

बंद में सबों से मांगा सहयोग

हिलसा में भी भारत बंद को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। पूर्व विधायक रामचरित्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने हाथों में मशाल लिए सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही केन्द्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मौके पर नगीना यादव, नवल यादव, कुणाल यादव, रामाशीष यादव, ओमप्रकाश राही, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल व अन्य थे। इधर, एकंगरसराय में राजद, कांग्रेस, वामदल, लोजद समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओ द्वारा बाजार में मशाल जुलूस निकाला गया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…