
बिहार में लोगों की जेब पर एक बार फिर डाका पड़ा है। सूबे की सबसे बड़ी दूध वितरण एजेंसी ने दूध के दाम बढ़ा दिए है। सुधा दूध 2 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है.
खर्चा पाटने के लिए कीमत बढ़ाई
सुधा दूध की कीमतों में दो साल बाद बढ़ोत्तरी की गई है. इससे पहले 2017 में इसकी कीमतों में इजाफा किया गया था. कॉम्फेड का कहना है कि दो सालों में संचालन खर्चों में इजाफे की वजह से कीमत बढ़ाई गई है।
क्या हैं नई कीमतें
सुध दूध के रेट में इजाफा होने के बाद अब एक लीटर फुल क्रीम दूध 50 रुपये, स्टैंडर्ड 43 रुपये, गाय की दूध-41 रुपये,टोंड- 39 और टी स्पेशल-38 जबकि डबल टोंड- 35 रुपये की कीमतों में मिलेगा.