
नालंदा जिला में एक बार फिर ट्रैक्टर का कहर देखने को मिला। राजगीर में टैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हुई है। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई
क्या है पूरा मामला
राजगीर ब्लॉक मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक में भीषण टक्कर हुई है । टक्कर के बाद बाइक में अचानक आग लगी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से जख्मी हो गया। बाइक सवार की पहचान कोचिंग संचालक के रुप में हुई है । वो रंजीत टीचिंग सेंटर के रुप में कोचिंग चलाता है । बताया जा रहा है कि वो बिहार शरीफ से राजगीर आ रहा था। तभी राजगीर ब्लॉक मोड़ के पास हादसा हुआ।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में ट्रक ने पुलिसवालों को रौंदा, ASI की मौत, 3 सिपाही जख्मी

हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घायल बाइक सवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वहीं बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है ।