नालंदा के किस विधानसभा सीट पर कितने वोटर.. किस किस के लिए बैलेट का इंतजाम

0

नालंदा जिला में विधानसभा की सात सीटें हैं. सातों सीट पर दूसरे चरण में यानि 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. कोरोना काल में ये पहला बड़ा चुनाव हो रहा है इसलिए इस बार चुनाव पिछले चुनावों से अलग होगा.

नालंदा जिला में कुल कितने बूथ
नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के मुताबिक विधान सभा चुनाव के लिए जिले भर में कुल 3168 बूथ बनाए गए हैं। पहले बूथों की संख्या 2248 थी.. इस बार नए बूथ 920 बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाएगा। इसके लिए सभी बूथों पर पारामिलीट्री फोर्स तैनात होगी।

नालंदा जिला में कितने वोटर
नालंदा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह के मुताबिक जिले भर में कुल मतदाताओं की संख्या 21 लाख 72 हजार 347 है. जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 47 हजार 361 और महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 24 हजार 912 है। जबकि थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 74 है।

इसे भी पढ़िए-नालंदा जिला में दो उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए.. जानिए कौन कहां से हटे

किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोटर
अस्थावां विधानसभा क्षेत्र (171)- 2,90,698 मतदाता
बिहारशरीफ विधानसभा सीट (172)- 3,78,163 वोटर
राजगीर विधानसभा क्षेत्र (173)- 2,93,056 वोटर
इस्लामपुर विधानसभा सीट (174 )- 2,92,124 मतदाता
हिलसा विधानसभा क्षेत्र ( 175 )- 3,01,516 मतदाता
नालंदा विधानसभा सीट (176)- 3,09295 मतदाता
हरनौत विधासभा क्षेत्र (177 )- 3,07,495 वोटर

इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में डकैती, बंदूक की नोंक पर लूट.. बेटी के साथ छेड़खानी भी की

बुजुर्ग और दिव्यांग बैलेट पेपर से करेंगे मतदान
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार बुजुर्गों, दिव्यांगों और कोरोना संक्रमितों के लिए कुल 33 हजार 523 पोस्ट बैलेट का वितरण किया गया। इनमें 2250 लोगों ने अपना मतदान बैलेट पेपर से करने की सहमति जता दी है। उन्होंने बताया कि बैलेट से मतदान के दौरान एक मजिस्ट्रेट के साथ वीडियोग्राफर भी रहेगा, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वहीं मतदान केन्द्रों पर आने वाले वोटरों की भी वीडियोग्राफी की जाएगी। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान कोविड 19 गाइडलाइन का भी पूरी तरह से अनुपालन होगा। इसके लिए सभी तैयारी कर ली गई है।

12 तरह के होंगे पहचान पत्र
मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए वोटर आईडी के अलावा 11 तरह के पहचान पत्र में किसी एक से वे मतदान कर सकेंगे। हर बूथ पर एक हजार ही वोटर रहेंगे। सभी बूथों पर कतार में खड़े वोटरों के लिए गोल घेरा बनाया जाएगा ताकि शारीरिक दूरी का पालन हो सके। साथ ही मतदान करने वाले वोटरों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मतदान के दौरान वोटर को एक गलव्स भी दिया जाएगा।

सभी मतदान केन्द्रों पर रहेंगे दो EVM
इस बार 16 प्रत्याशी से अधिक होने के कारण हर बूथ पर दो इवीएम का रहेगा। इवीएम में विधानसभावार प्रत्याशियों के नाम और सिबल रहेंगे, ताकि किसी भी वोटर को कोई परेशानी न हो। चुनाव में लगाए गए सभी प्रेक्षक आ चुके हैं। वे लोग मतदान केन्द्रों में जाकर वहां की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जिले भर में कुल 49 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…