बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर, बनेगा बिहार सदन.. खासियत जानिए

0

बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली में बिहारवासियों को जल्द ही एक और नया ठिकाना मिलने वाला है। उसका नाम बिहार सदन होगा। बिहार सदन का निर्माण दिल्ली के द्वारका कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सदन का शिलान्यास किया।

बिहार सदन दो एकड़ में फैला होगा और दस मंजिला होगा। जिसमें सौ कमरे होंगे और सभी कमरे डबल बेड होंगे। इसके अलावा सपोर्टिंग स्टाफ के लिए भी अलग से क्वार्टर बनाए जाएंगे। करीब सौ करोड़ की लागत से बनने वाले बिहार सदन परिसर में बड़ा हिस्सा हरियाली के लिए छोड़ा गया है।

VIP और वीवीआइपी के लिए दो फ्लोर
बिहार सदन के दो फ्लोर पर वीआइपी और वीवीआइपी सूइट बनाए जाएंगे। ये आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। हालांकि स्वीमिंग पुल नहीं होगा। पहले इसका प्रस्ताव था।

ग्राउंड फ्लोर पर बिजनेस सेंटर
बिहार के बाहर पहली बार राज्य सरकार इतने बड़े भवन का निर्माण कराने जा रही है। बिहार सदन के ग्राउंड फ्लोर पर हाईटेक बिजनेस सेंटर भी बनेगा। ये दो हिस्सों में होगा। एक हिस्से में लगभग सौ लोगों के बैठने की सुविधा होगी। बिहार

भवन के बाद बिहार निवास और अब
आपको बता दें कि दिल्ली में साठ के दशक में सबसे पहले ‘बिहार भवन’ का निर्माण कराया गया। उसके बाद सूबे के निवासियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का दिल्ली में प्रवास बढ़ने पर अस्सी के दशक में ‘बिहार निवास’ का निर्माण कराया गया और अब बिहार सदन बनवाया जा रहा है। जहां दिल्ली आनेवाले अधिकारी, पूर्व अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ आम लोगों को भी ठहरने सुविधा मुहैया करायी जायेगी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…