
नालंदा, नवादा और गया जिलावासियों के लिए राहत भरी खबर है. बिहारशरीफ- दिल्ली बस सेवा दोबारा शुरू की जा रही है. साथ ही किराए में छूट की घोषणा भी की गई है ।
11 जुलाई से बस सेवा शुरू
बिहारशरीफ से दिल्ली के पास गाजियाबाद के लिए एससी बस सेवा की दोबारा शुरुआत हो रही है . ये बस सेवा 26 जून को बंद कर दी गई थी। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. लेकिन इस मामले को जब जोरशोर से उठाया गया तो बिहार राज्य परिवहन विभाग ने दोबारा बस सेवा शुरू करने का एलान किया है. ये बस सेवा 11 जुलाई से शुरू होगी
इसे भी पढ़िए-घर बैठे कैसे करें बिहारशरीफ-दिल्ली वॉल्वो बस के लिए टिकट की बुकिंग.. जानिए
10 फीसदी की छूट
बिहार राज्य परिवहन विभाग ने न केवल बिहारशरीफ-गाजियाबाद बस सेवा दोबारा शुरू की है . बल्कि किराए में छूट देने का भी ऐलान किया है . बुकिंग एजेंट मोहम्मद कैसर के मुताबिक किराए में 10 फीसदी छूट का एलान किया गया है ।
अब कहां के लिए कितना किराया लगेगा
बिहारशरीफ से कानपुर के लिए किराया 1125 रुपए
बिहारशरीफ से आगरा का किराया 1395 रुपए
बिहारशरीफ से दिल्ली के लिए किराया 1575 रुपए
हालांकि इसके अलावा अन्य जगहों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है .
आपको बता दें कि 10 मार्च को नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस बस सेवा की शुरुआत की थी . ये बस नवादा, गया, सासाराम, बनारस जैसे शहरों को होते हुए दिल्ली पहुंचती है। लेकिन यात्रियों की संख्या में आई कमी के बाद इस बस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था । लेकिन अब दोबारा 11 जुलाई से शुरू किया जा रहा है । जिससे यात्री और व्यापारी राहत की सांस ले रहे हैं