
17 साल की दीपा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बिहारशरीफ में कैंडिल मार्च निकाला गया. जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के बजाय उलझाने का आरोप लगाया.
हॉस्पीटल मोड़ पर कैंडिल मार्च
बीए की छात्रा दीपा के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बिहारशरीफ में कैंडिल मार्च निकाला. कैंडिल मार्च भरावपर पर चौक से होते हुए अस्पताल चौक तक पहुंचा. कैंडिल मार्च में दीपा की मां निर्मला देवी ने भी हिस्सा लिया
पुलिस पर गंभीर आरोप
दीपा की मां निर्मला देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दीपा की मां का कहना है कि पुलिस उनपर दबाव बनाकर हत्या को आत्महत्या में तब्दील करवाना चाहती है. दीपा की माँ निर्मला देवी का कहना है कि पुलिस ने राजा की बेरहमी से पिटाई की है. ( राजा दीपा के बड़े भाई का दोस्त है जिसे दीपा ने आखिरी बार कॉल किया था). उनका कहना है कि पुलिस ने राजा को हिरासत में लेकर सूरज के बारे में पूछताछ की थी. साथ ही बेरहमी से उसकी पिटाई भी की गई ।
इंसाफ की मांग कर रहे हैं लोग
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य ललन कुमार ने कहा कि दीपा किसान कॉलेज ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। जिसकी अपहरण के बाद बेरहमी हत्या कर दी गई थी . ये जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण घटना है । उनका कहना है कि पुलिस हत्यारे को पकड़ने के बजाए जिसने परिवार वालों को सहयोग किया उसे ही पकड़कर पीट रही है