बिहार में कड़ाके की ठंड का अलर्ट.. जानिए कब तक चलेगी शीतलहर

0

पहाड़ी पर हो रही लगातार बर्फबारी और बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है । तो वहीं, सर्द पछुआ हवाओं ने बिहार में कंपकंपी बढ़ा दी है। गुरुवार को अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से राजधानी समेत पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, आरा, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में कोल्ड डे रहा।

क्या है पूर्वानुमान
पूर्वानुमान में कहा गया है कि 28 और 29 जनवरी को इन्हीं जिलों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने कोल्ड वेब को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। अगले पांच दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को पूसा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री गिरकर 7 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री गिरकर 9 डिग्री दर्ज किया गया।

18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इसके नीचे
ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को मौसम के बदले मिजाज की वजह से पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे दर्ज किया गया। इनमें गोपालगंज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री गिरकर 7.4, नवादा का 6.3 डिग्री लुढ़ककर 7.7, औरंगाबाद का 4 डिग्री गिरकर 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सहरसा और भागलपुर का न्यूनतम पारा 10 से अधिक रहा। इनमें भागलपुर का 4 डिग्री गिरकर 10.6 तथा सहरसा का 1.6 डिग्री गिरकर 10.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। पटना समेत 18 जिलों का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे रहा। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा खगड़िया में 6.9 डिग्री गिरा और 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम पारा भी गिरा
सर्द हवाओं के कारण धूप खिलने के बावजूद पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलों का अधिकतम पारा भी लुढ़क गया। पटना का अधिकतम पारा 1.8 डिग्री गिरकर 18.6 दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान वाल्मिकीनगर में 16.6 डिग्री रहा, वहीं सबौर में अधिकतम पारा 21 डिग्री रहा। गया का अधिकतम पारा 2.1 डिग्री गिरकर 18.4, भागलपुर का एक डिग्री लुढ़ककर 20.9 डिग्री रहा। खास बात यह है कि खगड़िया का ही सबसे अधिक अधिकतम पारा 3.7 डिग्री गिरकर 20 डिग्री दर्ज किया गया।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…