JDU विधायक के देवर समेत दो लोगों को मारी गोली.. एक की हालत गंभीर

0
बिहार में बदमाश लॉकडाउन का फायदा उठाने में जुटे हैं. क्योंकि पुलिस प्रशासन का पूरा ध्यान कोरोना संक्रमण को रोकने में लगा है। ऐसे मे बदमाश वारदात को अंजाम दे हैं.
जेडीयू विधायक के देवर को मारी गोली
ताजा मामला सीतामढ़ी शहर से सटे चकमहिला गांव की है . बदमाशों ने घर में घुसकर जेडीयू विधायक डॉ. रंजू गीता के देवर समेत दो लोगों को गोली मार दी. जिसमें एक की हालत गंभीर है.
सबसे छोटे देवर हैं ललितेश्वर
बाजपट्टी से जेडीयू विधायक डॉ. रंजू गीता के छोटे देवर का नाम ललितेश्वर कुमार यादव है.  जो कन्‍या विद्यालय में शिक्षक हैं. गोलीबारी की घटना में घायल हुए पत्रकार का नाम नथुनी अंसारी है. इस घटना के बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.
पत्रकार की हालत गंभीर
डॉक्टरों के मुताबिक, ललितेश्वर खतरे से बाहर हैं, लेकिन नथुनी की हालत गंभीर है. डॉक्‍टरों ने बताया कि स्‍थानीय पत्रकार को किडनी के आसपास के हिस्‍से में गोली लगी है. जख्मी ललितेश्वर यादव बाजपट्टी की जदयू विधायक डॉ. रंजु गीता के सबसे छोटे देवर हैं. वो परिवार के साथ शहर से सटे चकमहिला गांव में एक विद्यालय के समीप अपना मकान बनाकर रहते हैं.
मामले की छानबीन में लगी पुलिस
ललितेश्वर यादव की पत्नी ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय दोनों लोग एक ही साथ नाश्ता कर रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी. गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के वरीय अधिकारी घटना की छानबीन करने पहुंचे और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है
Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…