साइबर ठगी गिरोह का भंडोफोड़.. 5 बदमाश गिरफ्तार.. कहीं आप भी तो नहीं बने हैं शिकार

0

अगर आपके मोबाइल फोन पर किसी सुंदर लड़की की तस्वीर कोई शेयर करे..या सुंदर महिला के प्रोफाइल से कोई व्हाट्स पर मैसेज या कॉल आए तो सतर्क हो जाए.. क्योंकि अब आपकी बारी हो सकती है.. नालंदा में ऐसी ही साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है.. नालंदा पुलिस ने 5 साइबर ठग को गिरफ्तार किया है..

जाल में कैसे फंसाता है ?
ये गिरोह भोले-भाले युवकों को पहले whatsapp ग्रुप पर जोड़ता है.. फिर सुंदर-सुंदर महिलाओं और लड़कियों की तस्वीर शेयर करता है.. फिर व्हाट्स ग्रुप में ऑफर देता है.. नए नए जवान लड़कों से कहता है कि इन लड़की या महिला के साथ रहना है और उसे प्रिग्नेंट करना है..

झांसे में आ जाते हैं लड़के
साइबर ठग उन्हें पहले फेक लड़कियों से बात कराता है. जो उसी के गैंग की मेंबर रहती है.. जब लड़कों को विश्वास हो जाता है कि मामला सेट हो सकता है तो फिर
वो उस गिरोह के चंगुल में फंस जाता है.. बदले में साइबर ठग उससे मोटी रकम वसूलते हैं.

कहां का है मामला
मामला नालंदा जिला के कतरीसराय का है.. जिसे बिहार का जामताड़ा कहा जाने लगा है..पुलिस को सूचना मिली कि सुंदरपुर और बरीठ गांव कुछ लोग खेतों में बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं. सूचना मिलने पर नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने स्पेशल टीम बनाया.

कौन-कौन गिरफ्तार
फिर कतरीसराय के थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व में छापेमारी की.. जिसमें एक नाबालिग समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया..जिसमें मैरा गांव का प्रभात कुमार, सकुचीडीह गांव का नीतीश कुमार, गोवर्धन बिगहा का प्रीतम कुमार और नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना के मुंडलाचक गांव का रहने वाला अनिल कुमार शामिल है. इन लोगों के पास से सात मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं

बिहार पुलिस की अपील
बिहार पुलिस के इस मामले में लोगों से अपील की है कि ऐसे लोगों के झांसे में ना आएं.. और ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को जरुर दें. पुलिस फिलहाल गैंग के मास्टर माइंड की तलाश कर रही है

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाया तो..

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. अब बस, ऑटो,…