जेडीयू ने नालंदा,नवादा,शेखपुरा और पटना समेत 41 जिलाध्यक्षों को बदला.. कौन कहां के..

0

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू में बदलाव का दौर जारी है. पहले आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. उसके बाद उमेश कुशवाहा को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. अब उसके बाद सभी जिलों के जिलाध्यक्ष को बदल दिया गया है. इसमें खास तौर पर लव-कुश समीकरण का ख्याल रखा गया है।

‘बड़े नेताओं’ को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
JDU ने चुनाव हारने वाले मंत्री-विधायकों के साथ-साथ बड़े नेताओं को भी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व मंत्री संतोष निराला, पूर्व विधायक राहुल शर्मा और पूर्व सांसद भीष्म सहनी समेत कई नेताओं को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदार सौंपी गई है। अब ये लोग जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करेंगे।

सियाराम ठाकुर को नालंदा की जिम्मेदारी
जेडीयू ने राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के बाद जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लिस्ट जारी की है। सियाराम ठाकुर को नालंदा का नया जेडीयू अध्यक्ष बनाया गया है. पूर्व विधायक रंधीर कुमार को शेखपुरा और पूर्व एमएलसी रागिब को नवादा का नया जेडीयू जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अरुण मांझी को पटना की जिम्मेदारी
नए जिलाध्यक्षओं की सूची में पूर्व विधायक अरूण मांझी को पटना का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर, पर्व मंत्री संतोष निराला को बक्सर, घोसी से विधायक रहे राहुल शर्मा को जहानाबाद, एमएलसी भीष्म सहनी को बगहा, पूर्व एमएलसी रूदल राय को बेगूसराय का जिलाध्यक्ष बनाया गया है

पूरी लिस्ट देखिए

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका.. एक और विधायक का विकेट गिरा.. जानिए पूरा मामला

बिहार में महागठबंधन को एक और बड़ा झटका लगा है । पहले स्पीकर की कुर्सी गई.. फिर फ्लोर टेस्ट…