सुर्खियों में नालंदा के 2 पंचायत, राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन

0

नालंदा जिला के दो पंचायतों की चर्चा देशभर में हो रही है । क्योंकि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा नालंदा के दो ग्राम पंचायत संस्थानों को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया जा रहा है। ये उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिलेगा।

इस्लामपुर का चयन
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए पंचायती राज के प्रखंड स्तरीय संस्था पंचायत समिति इसलामपुर का चयन किया गया है। यह पुरस्कार सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार व प्रत्येक स्तर पर पंचायती राज संस्थानों द्वारा किए गए अच्छे कार्य की मान्यता के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायती राज संस्था को प्रदान किया जाता है।

सुढ़ारी पंचायत का चयन
वहीं, बाल हितैषी पुरस्कार के लिए हरनौत प्रखंड के ग्राम पंचायत राज सुढ़ारी का चयन किया गया है। यह पुरस्कार बाल सुलभ प्रथाओं को अपनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायतों को दिया जाता है।

24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर दोनों पंचायती राज संस्थानों को सम्मान प्रदान किया जाएगा

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In काम की बात

Leave a Reply

Check Also

लोकसभा चुनाव के बीच BJP को बहुत झटका.. सुमो ने कह दिया अलविदा

2024 के रण का चौथा राउंड खत्म हो चुका है.. इस बीच बिहार में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा ह…