कोर्ट में जज के सामने बेहोश हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह..

0

बिहार के मोकामा से RJD के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना के सिविल कोर्ट में आज पेश किया गया। लेकिन जज साहब के सामने पेश होने के पहले अनंत सिंह बेहोश हो गए। तबीयत खराब होने पर उन्हें पटना AIIMS भेजा गया। जिसके बाद जज साहब ने कहा कि जब अनंत सिंह बोलने में सक्षम हो जाएंगे तब उनका बयान दर्ज होगा।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, बाहुबली आरजेडी विधायक अनंत सिंह को अवैध तौर पर AK-47 रखने के मामले में MP/MLA कोर्ट में ADJ-3 त्रिलोकी दूबे के सामने पेश होना था। कोर्ट में पेशी के दौरान अनंत सिंह को स्ट्रेचर पर लिटाया गया था। साथ में डॉक्टर भी आए थे.

अब 23 मार्च को होगी पेशी
पटना सिविल कोर्ट में अनंत सिंह के साथ मेडिकल टीम भी आई थी. जिसमें जेल के डॉक्टर और फार्मासिस्ट भी शामिल थे। कोर्ट को अनंत सिंह की मेडिकल रिपोर्ट दी गई। जज ने डॉक्टर से पूछा भी। जज ने कहा कि फिट होने पर इन्हें लाया जाए, तब इनका कोर्ट में बयान होगा। 23 मार्च को अब नई तारीख मिली है।

अनंत सिंह को क्या हुआ
बाहुबली विधायक अनंत सिंह को स्पाइनल, चेस्ट इंफेक्शन, लिवर प्रॉब्लम और BP लो की समस्या है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें खाना नहीं पच रहा है। बेऊर जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाने के दौरान अनंत सिंह गाड़ी में भी बेहोश हो गए।

किस मामले में होनी थी पेशी
16 अगस्त 2019 को अनंत सिंह के बाढ़ के नदमा स्थित घर पर छापेमारी के दौरान एक AK-47, दो हैंड ग्रेनेड और 26 कारतूस बरामद किए गए थे। इसी मामले में अनंत सिंह की पेशी होनी थी। अनंत सिंह के बाढ़ स्थित घर से AK-47 प्लास्टिक के साथ कार्बन से पैक थी, ताकि शिफ्ट करने के दौरान अगर वाहन की जांच हो तो पुलिस और मेटल डिटेक्टर की पकड़ में न आए। घर के खपरैल कमरे में संदूक के पीछे AK-47 रखी थी। वहीं बगल के झोपड़ीनुमा रूम में हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिले थे। इस मकान में विधायक नहीं, केयरटेकर रहता था।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In खास खबरें

Leave a Reply

Check Also

अगर आप BBA हैं तो आपको मिलेगी 20 हजार रुपए की नौकरी..

अगर आप बीबीए पास बेरोजगार युवक हैं और रोजगार की तलाश में हैं.. तो ये खबर आपके लिए है.. आपक…