राजगीर को लेकर बिहार सरकार का फैसला, दौड़ेगी इलेक्ट्रिक कार, बंद होंगे…

0

पर्यटन नगरी राजगीर को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राजगीर की वादियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बिहार सरकार ने राजगीर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक कार चलाने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि पहले ही सरकार ने पटना से राजगीर के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी है। यानि अब इलेक्ट्रिक बस के बाद राजगीर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक कार दौड़ेगी।

35 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य
बिहार के पर्यावरण एवं वन विभाग के मंत्री नीरज सिंह ने बताया कि राजगीर के जंगलों एवं पहाड़ों में और हरियाली आए इसको लेकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में 30 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 5 करोड़ पेड़ और लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राजगीर को प्रदूषण मुक्त करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही शहर प्रदूषण मुक्त रहे इसके लिए इलेक्ट्रिक बस तो चलाएं ही गए हैं साथ ही इलेक्ट्रिक कार भी राजगीर की सड़कों पर दौड़ेगी।

इसे भी पढ़िए-इलेक्ट्रिक बस में सफर करना हुआ सस्ता.. आधा हो गया बस किराया

ईंट भट्‌ठा और आरा मशीन होंगे बंद
मंत्री नीरज सिंह ने कहा कि नालंदा समेत पूरे बिहार में अवैध रूप से चलाए जा रहे ईंट भट्ठा एवं आरा मशीन के मालिकों को चिन्हित कर कार्रवाई करते हुए बंद किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अगर कहीं कोई सूचना मिलती है कि अवैध रूप से चिमनी भट्ठा या आरा मशीन चला रहा है तो तुरंत सूचित करें। सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

15 साल पुरानी गाड़ियों पर रोक
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा प्रदेश में जो भी 15 साल पुरानी गाड़ियां है उस पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कहा कि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो एक सप्ताह के बाद जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों इस नेचर एवं जू सफारी का उद्घाटन कर पर्यटकों सहित आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

बैठक में कौन कौन
विधान पार्षद नूतन कुमारी, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसागर सिंह, हम के जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान, मंडल अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, विकास कुमार, गोपाल सिंह, छोटेलाल राजवंशी, श्याम किशोर सिंह, गीता यादव, अनुपमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बढ़ता बिहार

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…