
बिहारशरीफ में मगध विश्वविद्यालय के बीएड के छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रों ने बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया. जिसकी वजह से अस्पताल मोड़ पर जाम लग गया. साथ ही बिहारशरीफ में नालंदा के डीएम को ज्ञापन सौंपा. छात्रों का कहना है सत्र 2017-19 के बीएड के छात्रों को मगध यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित होने वाले STET परीक्षा में फार्म से वंचित कर दिया गया है । जिसके विरोध में छात्रों ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आंनद किशोर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छात्रों का आरोप है कि पिछले बार पास आउट छात्रों को मौका दिया गया था । मगर इस बार आनंद किशोर के इशारे पर सत्र 17- 19 के पास आउट छात्रों को पूरे बिहार में मौका नहीं दिया गया है । जिसके कारण 15000 छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया । दरअसल, बिहार बोर्ड ने बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि (STET) के लिए आवेदन मंगाए हैं । जिसके जरिए करीब 38 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। लेकिन इसमें साल 2017-19 सेशन के छात्रों को मौका नहीं मिल रहा है । इनकी शिकायत है कि उनकी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है । जिसकी वजह से ये बिहार सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. ऐसे में ये लोग सरकार से परीक्षा में मौका दिए जाने की मांग कर रहे हैं ।
आपको बता दें कि बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा सात नवंबर को होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.bsebstet2019.in पर नौ से 18 सितंबर तक भरा जाएगा.
जिसमें सामान्य कोटि के पुरुष वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 37 साल आयु सीमा निर्धारित है। वहीं सामान्य वर्ग की महिला, पिछड़ा वर्ग पुरुष और महिला, अति पिछड़ा वर्ग पुरुष और महिला के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा तय की गयी है। वहीं अनुसूचित जाति पुरुष और महिला और अनुसूचित जनजाति पुरुष और महिला के लिए 42 साल निर्धारित है।