नालंदा के 25 पुलिसवालों को सोनपुर में किया जाएगा सम्मानित

0

कर्तव्य निष्ठा और वीरता के लिए बिहार पुलिस की ओर से दिए जाने वाले सोनपुर अवार्ड के लिए इस बार नालंदा के पुलिस अधीक्षक समेत 25 लोगो को इस बार के सोनपुर मेले में आगामी 17 नवंबर को सम्मानित किया जायेगा . सोनपुर मेले में ये लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हांथो सम्मानित किये जाएंगे .

मो. सारिक को भी सम्मान
इस बार नागरिक का सम्मान मोहम्मद सारिक को दिया जा रहा है जिन्होंने पिछले दिनों कटरा में बच्चा चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को मॉब लिंचिंग से बचाया था | हालांकि बचाने वालों में और भी शख्स शामिल थे जिनमें मोहम्मद मम्मी समेत दर्जनों युवक ने अपना योगदान दिया था | इन सभी की सूची नालंदा एसपी को भेजी गई थी मगर सोनपुर अवार्ड के लिए केवल सारिक के नाम का चयन किया गया |

किसे किसे मिलेगा सम्मान


पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मानित होने वाले पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी गई है पुलिस मुख्यालय से जारी किये गए सूची में नालंदा एसपी नीलेश कुमार , राजगीर डीएसपी सोमनाथ ,बिहार थाना के इंस्पेक्टर दीपक कुमार, डीआईयू प्रभारी मोहम्मद मुस्ताक अहमद ,राजगीर के थानाध्यक्ष संतोष कुमार,और बेन की थाना अध्यक्ष पिंकी कुमारी का नाम शामिल है .दरअसल यह पुलिस अवार्ड सूबे के उन पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने न केवल कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य किया हो बल्कि किसी भी कांड के उद्भेदन में अपनी सक्रिय भूमिका अदा की हो |

नालंदा के एसपी को अबतक 48 अवार्ड
कुल मिलाकर अगर हम बात करे नालंदा एसपी की तो अब तक इन्हें 48 अवार्ड मिल चुके हैं | जबकि नालंदा के अन्य पदाधिकारी भी कई बार अपने कर्तव्य निष्ठा और हौसले के कारण इसी सोनपुर मेले में सम्मानित हुए हैं | हम आपको बता दें कि सोनपुर अवार्ड में प्रशस्ति पत्र के अलावे अलावे नकद राशि भी प्रदान की जाती है |

(दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट)

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …