
नालन्दा जिला में बदमाशों ने पीट पीट कर एक युवक की हत्या कर दी। मामला नालन्दा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गाँव की है।
नाली विवाद ने ली जान
बताया जा रहा कि मृतक रौशन कुमार के परिजनों का पड़ोसी मोहन सिंह से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें दोनों परिवार के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मृतक के परिजन थाना गए हुए थे। इसी बीच मोहन सिंह अपने समर्थकों के साथ रौशन कुमार के घर पहुंचा और बेरहमी से रौशन की पिटाई की।
अस्पताल में मौत
पड़ोसी की पिटाई की वजह से रौशन कुमार जख्मी हो गया। जिसके उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी मौत हो गयी।
एक आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की जाँच कर रही है।