
लॉकडाउन खत्म होते ही सड़कों पर रफ्तार का कहर फिर से दिखने लगा है. सड़क हादसों की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो गई है. पुलिस जीप और ट्रक में हुई टक्कर में होमगार्ड जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई है
क्या है पूरा मामला
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के एचएच28 छपरा काली मंदिर के पास हादसा हुआ है. जहां कांटी पुलिस के गश्ती गाड़ी में एक बेलगाम ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसमें होम गार्ड के जवान और ट्रक चालक की मौत हो गई. जबकि तीन पुलिस वाले गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी घायल पुलिस वालों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
बेलगाम गाड़ी ने रौंदा
वहीं मुजफ्फरपुर के ही सकरा थाना इलाक के मिश्रौलिया में दूसरा हादसा हुआ. जहां बेलगाम वाहन ने दो को रौंदा दिया. जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है. मृतक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया निवासी निवासी राम प्रसाद राम के 22 साल के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर से फरार हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.