नालंदा में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, हॉक जवानों ने बचाई बच्चों की जान

0

राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर पटरी पार कर रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना में महिला के दो बच्चे भी जख्मी हो गए। जिन्हें हॉक जवानों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। मृतका दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव निवासी डब्लू पासवान की पत्नी सुलेखा देवी है।

इसे भी पढ़िए-पेड़ से लटकी मिली निरंजन और रोजी खातून की लाश, ऑनर किलिंग की आशंका

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि महिला बच्चों के साथ इलाज कराने बिहारशरीफ जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान पटरी पार करने के क्रम में बख्तियारपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आकर जान गंवा बैठी। घटना में महिला का 5 साल का बेटा सुभाष कुमार और 4 साल की बेटी लक्ष्मी कुमारी जख्मी हो गई।

इसे भी पढ़िए-जेडीयू जिलाध्यक्ष पर यौन शौषण का आरोप, सीएम नीतीश से लगाई गुहार

हॉक जवानों ने दिखाई मानवता
मौके पर पहुंचे नगर थाना के हॉक जवान ज्ञानदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार और धनंजय कुमार ने दोनों बच्चों को गोद में उठाकर, बाइक से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आएं। मौत की सूचना के बाद मृतका के परिजन भी अस्पताल आ गए। जहां उनकी चीत्कार गूंज रही थी।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …