
जेडीयू विधायक का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क हादसे में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है
क्या है पूरा मामला
घटना शेखपुरा जिले की है. जहां जेडीयू के विधायक रणधीर कुमार सोनी का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क हादसे में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. बताया जा रहा है कि एमएलए रणधीर कुमार सोनी लखीसराय के हलसी थाना के प्रतापपुर गाँव से लौट रहे थे. इस दौरान सिरारी के भदौस मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी गाड़ी को चकमा दिया. जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पुल से जा टकराई.
इसे भी पढ़िए-RJD ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला.. जानिए किसे किसे और क्यों ?
बाल-बाल बचे विधायक
इस भीषण सड़क हादसे में जेडीयू विधायक की जान बाल-बाल बची है. बताया जा रहा है कि विधायक रणधीर कुमार सोनी को सिर में चोटे आई हैं. जबकि उनके साथ गाड़ी में बैठे विनय महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है
इसे भी पढ़िए-लॉकडाउन को लेकर नीतीश सरकार का बड़ा फैसला.. 17 अगस्त से पूरे बिहार में…