
नालंदा जिला में एक बार फिर एक प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. पंचायत समिति के सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाय है. साथ ही खास लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है
कुर्सी बचना मुश्किल
नगरनौसा के प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. 13 पंचायत समिति सदस्यों में से 9 ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है। ऐसे में प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी की कुर्सी बचना मुश्किल लग रहा है. क्योंकि उनके साथ अब महज 3 लोग ही रह गए हैं.
इसे भी पढ़िए-नालंदा में फिर बदले गए कई थानेदार, जानिए कौन कहां गए
क्या हैं आरोप
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया है। पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि प्रमुख द्वारा सभी पंचायत समिति सदस्यों की उपेक्षा की जाती है। खास लोगों को लाभ पहुंचाया जाता है। इसके अलावा समय पर बैठक नहीं बुलाने, मनमाने ढंग से योजनाओं का चयन करने, योजना की सही जनकारी सदस्यों को नहीं देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
इसे भी पढ़िए-राजगीर में बदमाशों ने पहले सैलानी को लूटा.. फिर मार डाला, जान बचाकर भागी युवती
अविश्वास प्रस्ताव के साथ कौन कौन
अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पंचायत समिति सदस्यों में राजीव रंजन, शोभा कुमारी, मृदुला कुमारी, प्रविला कुमारी, धनंजय कुमार, भुनेश्वर जमादार, विजय पासवान, स्वीटी और नीलम कुमारी शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक बुलाने मांग की है।
इसे भी पढ़िए-नालंदा में खाद घोटाला.. 34 दुकानदारों पर गिरी गाज.. जानिए किस-किस के लाइसेंस रद्द
प्रखंड प्रमुख ने लगाया साजिश का आरोप
प्रखंड प्रमुख अंतरा देवी ने बताया कि साजिश के तहत उनके परिवार को गलत मुकदमा में फंसाया जा रहा है। पॉलिटिकल साजिश के तरह नियम विरुद्ध गलत तरीके से अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सिर्फ़ एक बार ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।