
लालू यादव अक्सर अपने फैसले से लोगों को चौंका रहते हैं । अभी वो जेल में हैं लेकिन उनकी पार्टी ने ऐसा ही फैसला लिया है। लालू यादव के पुराने सेवक रहे खुर्शीद मोहसिन को आरजेडी इस बार बिहार विधान परिषद भेजेगी । आरजेडी कोटे से इस बार चार एमएलसी बनेंगे । जिसमें राबड़ी देवी, रामचंद्र पूर्वे और खुर्शीद मोहसिन के अलावा जीतन राम मांझी के बेटे संतोष मांझी शामिल हैं ।
इसे भी पढ़िए–बिहार विधानपरिषद के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, नीतीश-राबड़ी लड़ेंगे चुनाव
लेकिन इन चार नामों में एक नाम ने सबको चौंका दिया है. यह नाम है खुर्शीद मोहसिन. जब खुर्शीद मोहसिन के नाम का ऐलान किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता भी चौंक गए. क्योंकि कोई भी बड़े नाम के तौर पर मोहसिन को नहीं जानता था । खुर्शीद मोहसिन नालंदा के रहने वाले हैं और वे लालू यादव के पटना बंगले और दानापुर स्थित गौशाला में काम करते हैं और वहां सब्जी वगैरह उगाते हैं. वे लालू प्रसाद यादव के पुराने सेवक हैं. जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने थे तब उन्हें राष्ट्रीय प्रवास समिति में भी शामिल किया गया था । ये कोई पहली बार नहीं हुआ है । इससे पहले लालू चालीसा गढ़ने वाले ब्रह्मदेव आनंद पासवान को लालू ने विधान परिषद भेज दिया था.