
बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई. चारों की लाश एक ही कमरे में बंद पड़े थे. मृतकों में महिला टीचर नेहा कुमारी, उनका पति और दो बच्चे शामिल हैं.. चारों की हत्या धारदार हथियार से की गई है.
क्या है पूरा मामला
नेहा कुमारी अपने पति और बच्चों के साथ सर्वोदय नगर में रहती थीं. जिस मकान वो रहतीं थी.. चारों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई और किराएदार को इसकी भनक तक नहीं लगी। बंद घर से दुर्गंध आने के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जैसे ही बाहर से लगे ताला को खुलवाया अंदर का नजारा देख पुलिस के साथ ग्रामीण भौंचक रहे गए। एक कमरे में दंपती और पास के कमरे में पुत्र और पुत्री मृत अवस्था में पड़ी थी। आसपास खून के धब्बे भी पाए गए हैं।
FSL जांच में होगा खुलासा
एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या मामले में पटना से आने वाली एफएसएल की टीम से इस हत्या की गुत्थी सुलझने की बात सामने आ रही है। दूसरा मेडिकल टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चारों की मौत कैसे हुई इसका भी खुलासा हो सकेगा। बहरहाल इस चार हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है। इसके बारे में पूरा गांव जानने को आतुर है।
प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका
मृतक शिक्षिका नेहा कुमारी के पिता प्रशुवंश प्रसाद के मुताबिक ये किसी साजिश के तहत की गई है। इस हत्या के पीछे उन्होंने प्रॉपर्टी का मामला होने की बात बताई है. उन्होंने यह भी कहा कि दामाद की बहन की पुत्री का प्रॉपर्टी पर नजर था। उसी ने ही साजिश के तहत हत्या कराई है। उन्होंने कहा कि दामाद, पुत्री व उनके बच्चों की हत्या तीन दिन पहले ही कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि हत्यारों ने सभी की हत्या करने के बाद बाहर से ताला जड़ दिया ताकि किसी को इसकी भनक तक न लगे।
मातम का माहौल
मृतक का पैतृक गांव नूरसराय के चंडी है। उसके पिता सुरेन्द्र प्रसाद व उनकी पत्नी ने बताया कि उनके पुत्र, बहू व बच्चों की हत्या किस वजह से हुई यह नहीं बता सकता। लेकिन इस हत्या की वजह जरूर जानना चाहेगा। अब पुलिस विभाग अपने स्तर से जांच कर रही है। जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाएगा। नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनका हौसला बंधाया और निष्पक्ष जांच का भी भरोसा दिलाया।