
बिहारशरीफ के आठ केन्द्रों पर 21 अप्रैल को नवोदय प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसमें जिले के 4844 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों पर तीन स्तरीय जांच टीम बनाई गई है। इतना ही नहीं परीक्षार्थियों की हरकत पर नजर रखने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रभारी डीईओ जय बनर्जी ने बताया कि दो घंटे की होने वाली परीक्षा में सौ वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे। इसमें मानसिक योग्यता के 50 नंबर के 50 सवालों के लिए एक घंटा समय होगा। अंकगणित और भाषा के 25-25 सवालों के लिए 30-30 मिनट का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कुल 80 बच्चों का चयन किया जाएगा। इसमें तीन फीसदी सीटें शारीरिक, श्रवण और अंध विकलांगों के लिए सुरक्षित है। कम से कम 40 फीसदी के विकलांगता सर्टिफिकेट को ही मान्यता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विधालय राजगीर में 778, सरस्वती विधा मंदिर, हसनपुर में 766, आर बी प्लस टू उच्च विद्यालय में 560, गांधी प्लस टू उच्च विद्यालय सिलाव में 421, महाबोधी कॉलेज नालंदा में 832,पीटीजेएम कॉलेज राजगीर 727, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर, राजगीर में 313 और ऑल सेंट स्कूल,राजगीर में 447 परीक्षार्थी शामिल होंगे।