बेन में बच्चे ने दी मौत को मात

0

नालंदा जिले के बेन गांव में एकाएक अफरातफरी मच गयी। लोगों का हुजूम मो. इकराम के घर की ओर दौड़ा चला आ रहा था। पता चला कि उनका तीन वर्षीय पुत्र अजमल दस फीट गहरे गड्ढे में गिर गया है। गड्ढा मकान का पिलर बनाने के लिए किया गया था। सूचना पाते ही मेडिकल टीम वहां पहुंची। करीब एक घंटे बाद जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खोदकर बच्चे को बाहर निकाला गया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा सुरक्षित है।

लोगों ने बताया कि इकराम अपना घर बना रहा है। पाइलिंग के लिए गड्ढा खोदा गया था। दोपहर तीन बजे के करीब अजमल खेलते-खेलते उसमें गिर गया। आसपास के अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो लोग दौड़े। सूचना पाकर मेडिकल टीम वहां पहुंची और पाइप के सहारे गड्ढे में आक्सीजन पहुंचाया गया। साथ ही एक पंखे की सहायता से गड्ढे में हवा पहुंचाने की व्यवस्था की गयी। गड्ढे के पास ही जेसीबी मशीन की सहायता से एक अलग गड्ढा किया गया। प्रशासन के सहयोग से करीब एक घंटे के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहां से निकालने के बाद बच्चे को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी जांच कर उसे स्वस्थ्य बताया।

    Load More Related Articles
    Load More By Nalanda Live
    Load More In बिहार शरीफ

    Leave a Reply

    Check Also

    योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

    कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…