नालंदा के 4 शराब तस्कर झारखंड बॉर्डर से गिरफ्तार, पिता ने शराबी बेटे को पहुंचाया जेल.. जानिए पूरा मामला

0

बिहार में पूर्ण शराबबंदी की वजह से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी होती है. बिहार-झारखंड बॉर्डर पर गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है. इस दौरान बड़ी मात्रा में शराब के साथ चार शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. ये चारों शराब तस्कर नालंदा जिला के रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला
उत्पाद विभाग की टीम ने बिहार-झारखंड बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग गाड़ियों को जब्त किया. जिसमें 97 कार्टन विदेशी शराब बरामद किए गए। इसमें एक लग्जरी कार और एक बोलेरो पिकअप भी जब्त किए गए हैं. बरामद शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

कौन कौन गिरफ्तार
उत्पाद विभाग के मुताबिक जिन चार लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. वे सभी नालंदा जिला के रहने वाले हैं. जिसमें गिरफ्तार लोगों में हरनौत थाना क्षेत्र के गोकुलपुर के रहने वाले विजय यादव के बेटे संतोष कुमार, नूरसराय थाना क्षेत्र के पपरनौसा गांव के बृजनन्दन यादव के बेटे धर्मवीर कुमार और चलीतर यादव के बेटे मुकेश कुमार शामिल हैं। पूछताछ में बताया गया कि ये झारखंड के रजरप्पा से शराब लोड कर बिहारशरीफ जा रहे थे।एक अन्य मामले में बिहारशरीफ के मथुरिया मोहल्ला के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद के बेटे पंकज हलवाई को गिरफ्तार किया गया है.

शराबी बेटे को पिता ने पहुंचाया जेल
वहीं, एक दूसरे मामले में एक शराबी बेटे को उसके पिता ने ही जेल पहुंचा दिया. मामला नवादा जिला के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र की है। वारिसलीगंज के बैंक रोड के रहने वाले काशी प्रसाद ड्रोलिया ने अपने ही शराबी बेटे जितेंद्र कुमार ड्रोलिया के खिलाफ शराब पीने का मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पीड़ित पिता का आरोप है कि गुरुवार की सुबह बेटा शराब पीकर आया. फिर अपनी मां के साथ गाली गलौज और मारपीट करने लगा।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …