
बिहार में एसएसपी और महिला इंस्पेक्टर के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामला सामने आया है. जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि इस मामले में मंगलवार को महिला इंस्पेक्टर का बयान दर्ज हो सकता है.
क्या है पूरा मामला
मामला भागलपुर का है. बताया जा रहा है कि एसएसपी ने महिला इंस्पेक्टर को मास्क चेकिंग अभियान में लगाया था. महिला इंस्पेक्टर सोमवार को भागलपुर में घंटाघर के पास मास्क चेकिंग कर रही थीं. इसे लेकर ही एसएसपी ने उनसे कहा था कि इसमें तेजी लायें क्योंकि रोजाना 18 सौ रुपये ही जुर्माना वसूला जा रहा है। जुर्माना बढ़ाने की बात कहने पर महिला इंस्पेक्टर जिरह करने लगीं और कहने लगी कि लोग जुर्माना देना नहीं चाहते।
ट्रांसफर की बात भी कहने लगीं
ऑडियो टेप में महिला इंस्पेक्टर ये भी कहती सुनाई दे रही हैं कि सीटीएस में ट्रांसफर के लिए उनके आवेदन को फॉरवर्ड कर दिया जाए क्योंकि उन्हें पढ़ाना अच्छा लगता है।
जांच के निर्देश
सीनियर अधिकारी की बात को मोबाइल में रिकॉर्ड कर इस तरह वायरल करने को गंभीरता से लिया गया है। एएसपी सिटी पूरण झा को जांच का जिम्मा दिया गया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को महिला पुलिस इंस्पेक्टर का बयान दर्ज किया जा सकता है. जिसमें उनसे ये पूछा जा सकता है कि वरीय अधिकारी के साथ बातचीत का ऑडियो कैसे वायरल हो गया ?
महिला इंस्पेक्टर का पति दारोगा
माना जा रहा है कि जांच के बाद महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. महिला इंस्पेक्टर का पति भी दोरागा है।