नालन्दा में सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने इंजीनियरिंग के छात्र को रौंदा

0

नालन्दा जिला में एक बार फिर रफ्तार का क़हर देखने को मिला है। जब बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया । जिसमें इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा जख्मी है।

क्या है पूरा मामला
हादसा चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर बाईपास के पास हुआ। जब एक अज्ञात ट्रक ने रहुई गांव से पटना जा रहे युवक को कुचल दिया. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में हुए एक युवक की पैर कट गई। युवक के दोस्तों ने बताया कि रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गाँव से पटना की ओर जा रहे थे तभी धर्मपुर बाईपास पर पीछे से ट्रक ने कुचल दिया इस दुर्घटना में 22 वर्षीय अमित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।

गया का रहनेवाला था अमित
अमित कुमार गया जिले के शर्मा गांव के रहने वाला था. वो इंजीनियरिंग का छात्र था। अमित अपने दोस्त दीपक के गांव पूजा समारोह में हिस्सा लेने गया था। जहां से दोनों वापस पटना लौट कर रहे थे

टक्कर के बाद पानी में जा गिरे
जैसे ही दोनों रामघाट के नजदीक पहुंचे. वैसे ही टेलर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार अमित कुमार पानी से भरी खाई में गिरे और दूसरा साथी दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पानी में चले जाने के कारण अमित कुमार की मौत हो गई जबकि दीपक कुमार का दाहिना पैर शरीर से अलग हो गया।पुलिस ने घायल दीपक को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दीपक पेशौर का रहने वाला है।

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In अपराध

Leave a Reply

Check Also

किसान के बेटे ने किया कमाल.. 3 करोड़ का पैकेज

कौन कहता है आसमान में सूराख नहीं हो सकता .. बस तबीयत से पत्थर तो उछालो दोस्तों.. बक्सर के …