
बिहारशरीफ में सम्राट अशोक भवन बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने फाइनल डिसिजन ले लिया है। सम्राट अशोक भवन का निर्माण उस जगह पर होगा जो पहले से प्रस्तावित था यानि अब उन अटकलों पर विराम लग गया है जो जगह बदलने को लेकर चल रही थी । नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने कहा कि पूर्व निर्धारित जगह पर सम्राट अशोक भवन बनाने का फैसला बोर्ड की है। इसलिए इसके लिए निविदा कार्य भी पूरी करा दी गई है। यहां बता दें कि गलत स्थल का चयन की बात कुछ लोगों ने उठाई थी। इस कारण सम्राट अशोक भवन के निर्माता कंपनी डूडा को दिए गए राशि को वापस नगर निगम को कर दिया था। लेकिन अब सोहडीह के खलिहान खसरा संख्या 459 के मौजा सोहडीह थाना 140 पर ही निर्माण कराने की दोबारा स्वीकृति मिल गई है। इसलिए निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी गई है । दरअसल, बिहारशरीफ में सामुदायिक भवनों की कमी है जिसमें कोई कार्यक्रम हो सके । ऐसे में सम्राट अशोक भवन के निर्माण से शहरवारियों को थोड़ी राहत मिलेगी