
नालंदा जिला में एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वो चेरो ओपी के खरुआरा गांव की रहनेवाली थी और खरुआरा के ही गंगा मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल ईयर की छात्रा थी । परिजनों के मुताबिक परीक्षा में फेल होने की वजह से वो तनाव में रह रही थी । परिजनों के मुताबिक वो रात में परिवार के लोगों के साथ खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चली गयी। सुबह देर तक नहीं उठी तो परिजन को शक हुआ। पहले तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की गयी। सफल नहीं हुये तो वेंटिलेटर से झांक कर देखा। तो छात्रा फांसी के फंदे से लटकी थी । उसकी लाश पंखे से झूल रही थी । जिसके बाद घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ठा हो गए । और उनकी मदद से दरवाजा तोड़ा गया और शव को नीचे उतारा गया । इसकी सूचना पुलिस को दी गई । जिसके बाद पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका के भाई के मुताबिक 25 साल की छात्रा गंगा मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल इयर की छात्रा थी । और एक सेमेस्टर में रिजल्ट खराब होने से वो परेशान रहती थी । वो लोगों से ठीक से बात भी नहीं कर रही थी । वो हमेशा तनाव में दिखती थी । लेकिन लोगों को कभी इस बात की आशंका नहीं थी कि वो ऐसा कर जाएगी ।