
नालंदा जिला में अपराधियों का मन कितना बढ़ा हुआ है। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि बिहारशरीफ में कोचिंग जा रही एक लड़की को बदमाशों ने अगवा कर लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश बोलेरो में सवार थे। पीड़िता के पिता ने बिहार थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें दो नामजद और दस अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में गलत नीयत से नाबालिग को अगवा करने का आरोप लगाया गया है। किशोरी ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक जब वो लौटकर घर नहीं आई तो परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। जिसके बाद पता चला कि बोलेरो सवार लोगों ने लड़की को अगवा कर लिया है। इसके बाद पीड़िता के पिता ने परबलपुर के बदौनी गांव के रहने वाले संजीव कुमार और अमित कुमार के अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बिहार थाना के थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है ।