बिहारशरीफ में कहां लगेगा दिल्ली के कनॉट प्लेस से भी ऊंचा तिरंगा?.. जानिए

0

देश की राजधानी दिल्ली की तर्ज पर अब बिहारशरीफ के आसमान में तिरंगा लहराता दिखेगा। ये तिरंगा बिहारशरीफ को एक नई पहचान दिलाएगा। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया गया है। जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी है। दिल्ली में आने वाला हर शख्स कनॉट प्लेस के इस तिरंगे को निहारता जरूर है। इसी तर्ज पर स्मार्टसिटी बिहारशरीफ में भी 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसके लिए बिहारशरीफ नगर निगम से अनुमति ली जा रही है।

इसे भी पढ़िए-खुशखबरी- लंदन की अमेरिकी कंपनी बिहारशरीफ को बनाएगी स्मार्टसिटी

ये तिरंगा रोटरी क्लब लगाएगा। रोटरी क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम से इजाजत ली जा रही है। आपको बता दें कि करीब 7 साल पहले दिल्ली के कनॉट प्लेस में जब तिरंगा लगाया गया था तो देशभर में ये चर्चा का विषय था। उसके बाद देश के कई हिस्सों में तिरंगा लगाया गया। अब ये तिरंगा बिहारशरीफ की शान बढ़ाएगा। साथ ही हिरण्य पर्वत पर घूमने आने वाले सैलानियों के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा। यानि हर कोई हिरण्य पर्वत पर जाकर इस यादगार क्षण को अपने कैमरे में कैद करना चाहेगा

Load More Related Articles
Load More By Nalanda Live
Load More In बिहार शरीफ

Leave a Reply

Check Also

योगी राज में मारा गया एक और माफिया.. कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

कहा जाता है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफिया के लिए काल हैं.. उनके राज में कोई…