
बिहार थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार के पिताजी घर वापस आ गए हैं. वे शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही लापता थे. पिता जी के वापस लौटने की सूचना उन्होंने फेसबुक के जरिए साझा की ।

लोगों को धन्यवाद कहा
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा कि आप लोगो की दुआ से मेरे पिता जी घर वापस आ गये ,आप की दुआ के लिए मैं आप का ऋणी हूं. जिसके बाद उन्हें बधाईयां मिलने लगी. किसी ने भगवान को धन्यवाद कहा तो किसी ने कहा कि राहत भरी खबर आपने दी।

फेसबुक पर दी थी गुमशुदगी की जानकारी
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने पिता की गुमशुदगी की जानकारी खुद फेसबुक पर शेयर किया था. उन्होंने अपने पिताजी का फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि यह फोटो मेरे पिता जी का है ,जिनकी उम्र 80 वर्ष हो चुकी है ,ये आज सुबह 6.00 बजे राम कृष्णानग़र ,पटना स्थित घर से निकले हैं,जो अभी तक घर वापस नहीं आये हैं कृप्या अगर कोई सूचना मिलती है , तो इस नंबर 9470656777 पर खबर करें

लोगों की दुआ आई काम
दीपक कुमार के इस फेसबुक पोस्ट की जानकारी जिस किसी को भी मिली. सबने उनके पिता की सलामती और उनकी वापसी के लिए दुआ मांगा. हर कोई अपने लोकप्रिय थानाध्यक्ष को संदेश के जरिए ढांढ़स बधाने की कोशिश की ।