
बिहारशरीफ में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लाठी डंडे तो चले ही. साथ ही जमकर रोड़ेबाजी भी हुई.
क्या है पूरा मामला
सोहसराय थाना के मोगलकुंआ मोहल्ले में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट और रोड़े चले, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्ष एक दूसरे के पड़ोसी है।
किसे-किसे लगी चोट
घायलों में एक पक्ष से प्रेमशीला देवी, नेहा कुमारी और रघुनाथ ठाकुर हैं. तो वहीं, दूसरे पक्ष से शम्सुद्ददीन, सोनू, सद्दाम और शबनम परवीन शामिल है। रघुनाथ ठाकुर ने बताया कि उनके बेटे और शमसुद्दीन के बेटे के बीच मामूली विवाद हुआ था। बच्चों की लड़ाई में बड़े आ गए और गाली-गलौज करने लगे। वो अपनी मां के श्राद्धकर्म में व्यस्त थे। आरोपी हाथ में लाठी-डंडा और ईंट लेकर आया और मारपीट करने लगा।

दूसरे पक्ष की सफाई
वहीं शमसुद्दीन का कहना है कि दोनों बच्चों में हुए विवाद को लेकर वो रघुनाथ ठाकुर के घर समझाने गए थे, लेकिन उन लोगों ने घर से ईंट फेंकना शुरू कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।