
नालंदा जिला में बाइक चालक को बचाने के चक्कर में दो बसों में आमने सामने भिड़ंत हो गई. हादसा बिहारशरीफ के दीपनगर थाना इलाके के साठोपुर गांव के पास हुई
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ से बस एकंगरसराय की ओर जा रही थीं. तभी विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक बाइक को बचाने की चक्कर मे दूसरे बस में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी बस यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हांलाकि इस दौरान बाइक सवार घायल हो गया है जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन गनीमत ये रही कि बस की स्पीड कम होने की वजह से बस यात्रियों को ज्यादा चोटें नहीं आई।