
भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महापर्व अभियान 2019 को लेकर नांलदा विधान सभा के विभिन्न गांवों में से अजनौरा ,दहपर ,नारी तियारी समेत अन्य स्थानो पर सदस्यता अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व भाजपा द्वारा मनोनित विशेष सदस्यता प्रभारी नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने किया।
जानिए क्या कहा छोटे मुखिया ने
इस मौके पर श्री कुमार ने कहा कि भाजपा प्रधाननंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को ऊचाईयों तक पहुचाने में लगा है जिसे देख युवाओं का रूझान पार्टी की ओर बढा है आज केन्द्र सरकार विना भेद भाव के सभी का विकास करने मे लगी है चाहे गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस वितरण, किसान सम्मान योजना , जन धन योजना समेत दर्जनों योजनाएं चला रही है जिससे सही मायने में गरीबों को उनका हक मिल रहा है
इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष मुन्ना महतो, प्रेम , शिवशंकर, प्रसाद, सूरज कुमार, निवास कुमार, सीटू कुमार, उमेश यादव सहित सैकडों लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।