
बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के एतबारी चौक के समीप कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है । किराए के कमरे में चल रही थी सेक्स की दुकान। मौके से सेक्स वर्कर युवती समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। शशि शेखर प्रसाद के मकान में अनैतिक धंधा चल रहा था। मौके से कंडोम व सिगरेट भी बरामद हुआ। छापेमारी सदर डीएसपी मो. इमरान परवेज के नेतृत्व में की गई। टीम में नगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार सहित दरोगा, जमादार और हॉक के जवान शामिल थे।
किस किस की हुई गिरफ्तारी
नालंदा थाना के सवैत गांव निवासी विजय यादव का पुत्र राजन कुमार,रंगीला बिगहा निवासी रमेश प्रसाद का पुत्र दिनेश सिंह, परबलपुर के चौसंडा निवासी पारस प्रसाद का पुत्र नीतीश कुमार, बिंद के बड़होग निवासी उमेश प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार, सारे के ओंदा निवासी जर्नादन प्रसाद का पुत्र सूर्यमणि कुमार और नवादा निवासी सेक्स वर्कर युवती।
कई दिनों से चल रहा था धंधा
मोहल्ले में कई दिनों से अवैध धंधा चल रहा था। जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। शशि शेखर प्रसाद के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। सेक्स रैकेट की संचालिका मनीषा देवी है। जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। संचालिका पूर्व में भी अनैतिक धंधे में पकड़ी गई है। गिरफ्तार युवक व युवती को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।