
बिहार में लॉकडाउन के दौरान पुलिस टीम पर लगातार हमला हो रहा है. शायद ही कोई जिला बचा है जहां पुलिस टीम पर हमला नहीं हुआ हो. उन पुलिस वालों पर हमला हुआ है जो दिन रात लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अपनी जान जोखिम पर लगा दिए हैं. ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले की है . जहां पुलिस की गश्ती टीम पर हमला हुआ. जिसमें 7 पुलिस वाले जख्मी हो गए हैं
इसे भी पढ़िए-क्वारंटाइन सेंटर से टीवी चोरी, CCTV फुटेज से हुआ सनसनीखेज खुलासा
क्या है पूरा मामला
मामला पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के अजगरी सिसहनी गांव की है . जहां कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने गए पुलिस गश्ती दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. जिसमें दो महिला सिपाही समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गये। पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चंद्र झा के मुताबिक पुलिस की टीम ग्रामीणों को लॉक डाउन का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व समझाने गए थे. लेकिन गांव वालों ने अचानक पुलिस टीम पर हमला कर दिया.
इसे भी पढि़ए-लॉकडाउन के 35 दिन बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला.. लोगों को मिली बड़ी राहत
कौन-कौन पुलिसवाले जख्मी
ग्रामीणों के हमले में दारोगा हारविल तिरकी, साधु शरण सिह, महिला सिपाही अंजनी कुमारी, इंदु कुमारी, मो. इमामुद्दीन, किशोरी राय और ड्राइवर रामायण ठाकुर घायल हो गए. जिनका इलाज पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल में कराया गया
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ में कोरोना योद्धाओं पर हमला, पुलिस पर रोड़ेबाजी
25 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी नवीन चंद्र झा,डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय समेत तमाम आलाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ छापेमारी कर 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही गांव में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।