
नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त बाइक से जा रहे थे. तभी अचानक सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई. जिसमें मौके पर ही दोनों की मौत हो गई
मृतकों की पहचान हुई
मृतकों की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बिगहा के विकास कुमार और नूरसराय थाना क्षेत्र के गोविंदपुर के बेलदारिया के रहने वाले प्रेम कुमार के रुप में हुई है.मौत की खबर मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया । घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है
दोस्त को छोड़ने जा रहा था प्रेम
बताया जा रहा है कि काको बिगहा का रहने वाला विकास और बेलदरिया का रहने वाला प्रेम दोनों दोस्त थे. प्रेम के घर में कोई कार्यक्रम था. जिसमें शरीक होने के लिए विकास गया था. जिसके बाद प्रेम बाइक से विकास को छोड़ने के लिए काको बिगहा जा रहा था.
खड़ी ट्रक से टकराई बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही प्रेम काको बिगहा पहुंचा. वैसी ही एक ट्रक से चकमा खाकर वो सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा ट्रक टकराया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.