
नालंदा जिला में अपराध की वारदात दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भागना बीघा ओपी क्षेत्र में बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पइन में फेंक दिया।
मृतक की पहचान हुई
मृतक का नाम मनोहर पासवान है और वो रहुई थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव का रहने वाला था मृतक के भाई दिनेश पासवान ने बताया कि उनका भाई मजदूरी करता था। वो सोमवार की देर शाम घर से निकला था। घर में शादी का माहौल था। भतीजी की शादी थी। शादी के माहौल के कारण रात में किसी ने ध्यान नहीं दिया. मंगलवार को जब बाजार के लिए निकले तो घर की महिलाओं ने बताया कि मनोहर रात से गायब है। इसके बाद सभी उसे ढूंढने निकले।
इसे भी पढ़िए-बिहारशरीफ सदर अस्पताल का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला
मवेशी चराने वालों की नजर शव पर पड़ी
अंबा गांव के एक चरवाहे की नजर शव पर पड़ी। पइन में शव का हाथ बाहर निकला था। इसके बाद हल्ला होने पर ग्रामीण जुटे और शव को बाहर निकाला। बाद में किसी ने सूचना दी तो हमलोग मौके पर पहुंचे। नजदीक जाकर देखा तो शव भाई की थी। शरीर पर चोटों के कई निशान थे। आंख भी फूटी थी। गर्दन पर भी जख्म के निशान थे। स्वजन का कहना है कि बदमाशों ने हत्या कर शव को फेंक दिया।
इसे भी पढ़िए-मंत्री श्रवण कुमार के सामने भिड़ गए उनके समर्थक.. जमकर हुई मारपीट
घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक मनोहर की दो पुत्रियां पिकी, अंजली व दो बेटे अमन और मोहित हैं। पत्नी शर्मिला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।
भतीजी की डोली उठने से एक दिन पहले ही चाचा की अर्थी उठ गई। मृतक के भाई ने बताया कि घर में शादी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। एक दिन के बाद घर में बरात आने वाली थी तभी मंगलवार को भाई का शव मिला। शव मिलते ही स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं शादी का सारा माहौल गम में बदल गया।